बच्चे देश के भविष्य के निर्माता हैं: सकलदीप भगत।

मुरहू, [14/11/25]। श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू में शुक्रवार को बाल दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के शिक्षक एवं निदेशक सकलदीप भगत ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और केक काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आर्यन, शिल्पा और शिवचंद ने पंडित नेहरू के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डाला।निदेशक सकलदीप भगत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से गहरा स्नेह था, इसीलिए उन्हें बच्चे प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चे ही देश की असली ताकत और भविष्य के निर्माता हैं, और देश को बेहतर बनाने में उनकी अहम भूमिका है।श्री भगत ने अभिभावकों से आग्रह किया कि मोबाइल के इस युग में वे अपने बच्चों के लिए पर्याप्त समय निकालें। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके खेल-कूद और अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके और वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से सुदृढ़ बन सकें।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका सावित्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्र के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।