May 5, 2026
Social Media

नशे में धुत बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल।

खूंटी जिला मुख्यालय से कर्रा जाने वाले मार्ग पर स्थित रेवा गांव के पास बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना का कारण नशे की हालत में बाइक चलाना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रेवा निवासी पुष्पा देवी खूंटी से अपना काम निपटाकर टेम्पो से वापस लौट रही थीं। जैसे ही वह अपने घर के पास वाहन से उतर रही थीं, तभी कर्रा की तरफ से आ रही होंडा साइज बाइक (JH-01-OD-2078) एक युवक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। युवक नशे की हालत में और अत्यधिक गति से बाइक चला रहा था।

इस जबरदस्त टक्कर में पुष्पा देवी के पैर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक निरीक्षण में उनके पैर के टूटने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दुर्घटना का झटका इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया और उसे भी गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद समाज सेवी लक्ष्मी बाखला और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। उन्हीं के प्रयासों से एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को खूंटी सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा जा सका। घायल बाइक सवार के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान संजय हेम्ब्रम (पिता सांडू हेम्ब्रम, निवासी- रायशिमला, बड़कली, पोस्ट- कसमार, जिला- खूंटी) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय जलटंडा बाजार से खूंटी लौट रहा था और नशे की हालत में तेज गति से बाइक चलाने के कारण यह हादसा हुआ।पुलिस जांच जारीवहीं, पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के सभी पहलुओं पर विस्तार से जांच की जा रही है। अब तक मिली जानकारी के आधार पर नशे में गाड़ी चलाना और अनियंत्रित गति को इस हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo