May 5, 2026

खूंटी: बालू व्यवसाय को लेकर ट्रैक्टर चालकों का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप।

0
Social Media

खूंटी। जिले में बालू के व्यवसाय से जुड़े सैकड़ों ट्रैक्टर चालकों ने बुधवार को पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए बड़ा प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस लाखों रुपये की अवैध वसूली कर रही है, जिससे उनका रोजी-रोटी का साधन प्रभावित हो रहा है।ट्रैक्टर चालकों का आरोप है कि खूंटी थाना क्षेत्र में बालू ढुलाई के लिए चालान जारी करने की बजाय मनमानी वसूली की जाती है।पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त किए जाने और एक नाबालिग युवक के साथ मारपीट की घटना ने प्रदर्शन को हवा दी। उपायुक्त आर. रॉनिटा ने मामले की जांच के लिए एलआरडीसी (LRDC) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चालक सबसे पहले जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के आवास पहुंचे, लेकिन एसपी से मुलाकात न हो पाने पर वे जिला समाहरणालय पहुंचे। वहां उन्होंने उपायुक्त (डीसी) आर. रॉनिटा से मुलाकात कर अपनी लिखित शिकायत सौंपी। इस प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी व पूर्व झाविमो जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा कर रहे थे।दिलीप मिश्रा के अनुसार, ट्रैक्टर चालकों से पहले ही ₹35,000 तक “इंट्री” के नाम पर वसूली की जाती है। इसके बावजूद पुलिस उन्हें रास्ते में रोक-रोककर फिर से अवैध वसूली करती है।चालकों का दावा है कि खूंटी-मुरहू प्रखंड क्षेत्र में 150 से अधिक ट्रैक्टरों से ₹50 लाख से अधिक की अवैध वसूली की जा रही है।उन्होंने बताया कि जहां मुरहू थाना बालू ढुलाई का वैध चालान जारी करता है, वहीं खूंटी थाना क्षेत्र में चालान नहीं दिया जाता, बल्कि सीधे पैसे वसूले जाते हैं।मंगलवार सुबह खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर किशुन दास ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बेलवादाग से एक बालू लदा और एक खाली ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। इसी कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग युवक के साथ कथित मारपीट की घटना हुई, जिसने लोगों के आक्रोश को भड़का दिया और यह प्रदर्शन का सीधा कारण बना।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo