May 5, 2026

खूंटी में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न, तीन मामलों में नियुक्ति की सिफारिश।

0
Social Media

खूंटी, [06/11/25] : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्रीमती आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल सात मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान, समिति ने सभी सात मामलों में आवश्यक अभिलेखों और दस्तावेजों का गहन अध्ययन किया। समीक्षा के उपरांत, तीन मामलों में सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण पाए गए। इन मामलों में, योग्यता एवं विभागीय निर्देशों के आधार पर, ग्रेड-III एवं ग्रेड-IV के पदों – जैसे निम्नवर्गीय लिपिक और आदेशपाल के पदों पर नियुक्ति हेतु समिति ने अनुशंसा की है।वहीं, शेष चार मामलों में आवश्यक दस्तावेजों के अभाव के कारण, संबंधित विभागों से इन दस्तावेजों को उपलब्ध कराने हेतु पत्राचार करने का निर्देश दिया गया।इस महत्वपूर्ण बैठक में परियोजना निदेशक श्री आलोक शिकारी कच्छप, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी-सह-जिला स्थापना उप समाहर्ता डॉ. शिशिर कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo