झगड़े के बाद नशे में धुत युवक ने कुएं में लगाई छलांग, घंटों की मेहनत के बाद कुएं से निकली जा सकी युवक की शव।

खूंटी जिले में रविवार शाम एक मार्मिक घटना घटी, जहाँ एक युवक ने मामूली झगड़े के बाद नशे की हालत में अपने ही घर के कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के घंटों बाद भी काफी प्रयास के बाद उसे बचाया नहीं जा सका, रात करीब आठ बजे युवक की लाश झगड़ की सहायता से निकली गई।घटना खूंटी जिले के पीपल चौंक स्थित खूंटी टोली की है। जहां स्थानीय निवासी राजकुमार सिंह के लगभग 30 वर्षीय पुत्र टिंकू कुमार सिंह ने शाम करीब 6 बजे बस्ती में हुए एक झगड़े के बाद नशे की हालत में घर लौटकर आंगन में बने कुएं में छलांग लगा दी।युवक की माँ तेतरी देवी ने बताया, “शाम में उनके बेटे के किसी से झगड़ा होने की खबर मिली थी। इसके बाद वह नशे में धुत घर आया और अचानक आंगन में बने कुएं में कूद गया।” उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, जिसे सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुँचे।आस-पास के लोगों ने सबसे पहले झगड़ डालकर युवक को बाहर निकालने की कोशिश की। जब यह विफल रहे, तो एक साहसी युवक ने खुद कुएं में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सका।इसके बाद स्थानीय लोगों ने खूंटी पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, घंटों के प्रयास के बाद भी युवक को कुएं से नहीं निकाला जा सका। जिसके बाद दुबारा बचाओ कार्य अगले दिन सबेरे करने का निर्णय के साथ सब लॉट गाए, पर रात 8 बजे एक आखिरी प्रयास में झगड़ के सहायता से युवक के शव को निकल जा सका। जिसके बाद दुबारा पुलिस मौके पर पहुंची, कल अंतपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।