May 5, 2026

खूंटी: 31 अक्टूबर को गैर-बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ जुलूस-प्रदर्शन, जमाकर्ताओं से भाग लेने की अपील।*

0
Social Media

खूंटी, 29 अक्टूबर: झारखंड नवनिर्माण दल व नन-बैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच खूंटी जिला के तत्वावधान में 31 अक्टूबर, 2025 को सहारा इंडिया, एपीलाइन, पल्स समेत विभिन्न कंपनियों में अपना पैसा जमा करा चुके लोगों के भुगतान की मांग को लेकर एक बड़े जुलूस-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।यह जुलूस 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे खूंटी कचहरी मैदान के पास से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय तक जाएगा। आयोजकों ने सहारा इंडिया, एपीलाइन, साई प्रकाश, विश्वामित्र, बारिश, वेलफेयर, पल्स, बेड़ो बैंक आदि कंपनियों में अपनी जमा पूंजी फंस चुके हजारों जमाकर्ताओं से इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।झारखंड नवनिर्माण दल के जिला समिति ने बताया कि इस आयोजन में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के झारखंड प्रभारी एवं झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह तथा केंद्रीय समिति सदस्य सुकरा मुंडा मुख्य रूप से शामिल होंगे।दल के वरिष्ठ नेता विजय सिंह ने आरोप लगाया, “केंद्र और राज्य सरकार की उदासीनता के कारण कंपनियां गरीबों के हजारों करोड़ रुपये लेकर चुप बैठी हैं। खूंटी जिले के आदिवासी-मूलवासियों के करोड़ों रुपये इन कंपनियों में फंसे हैं।”श्री सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिला प्रभारी प्रेमचंद तिग्गा ने बताया कि जिले भर में इस सांकेतिक प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo