May 3, 2026

जिसकी थी तलाश, खेत के कुएं से मिली उस बुजुर्ग की लाश।

0
1000593728-768x578
Social Media

बुजुर्ग का शव खेत के कुएं से बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की खूंटी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के हुसीर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक खेत में बने कुएं से 73 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हुशीर गांव निवासी मसीहदास गुड़िया के रूप में हुई है।घटना की जानकारी गुरुवार, 30 अक्टूबर की सुबह लगभग 9 बजे मिली, जब स्थानीय ग्रामीणों ने कुएं में तैरता हुआ एक शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव को कुएं से निकालवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।मृतक के पुत्र जोसेफ गुड़िया ने तपकरा थाना पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता मसीहदास गुड़िया बुधवार, 29 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे खेत में काम करने के लिए घर से निकले थे। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों के यहां हर तरफ खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।इस मामले में तपकरा थाना पुलिस ने अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने न आने के कारण एक अज्ञात दुर्घटना दर्ज किया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही हुसीर पंचायत के मुखिया प्रदीप गुड़िया भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo