May 3, 2026

खूंटी में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का खूंटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

0
1000593644-768x576
Social Media

अड़की व मुरहू के स्वास्थ्य केंद्रों की समस्या से कराया अवगत जिसके बाद मंत्री से मिला समाधान का आश्वासन।खूंटी, 30 अक्टूबर को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का चाइबासा जाने के कर्म में आज खूंटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस चौक पर जोरदार स्वागत किया। मंत्री इरफान अंसारी चाईबासा जाने के क्रम में खूंटी में रुके, जहाँ स्थानीय नेताओं ने उन्हें जिले के प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता सयूम अंसारी ने माननीय मंत्री जी के समक्ष अड़की में पीएससी स्वास्थ्य उप केंद्र और मुरहू में पीएसी स्वास्थ्य उप केंद्र से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री जी ने इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुशील संगा, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता सयूम अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी किशन प्रसाद, मुरहू प्रखंड अध्यक्ष पौलुस पूर्ति, जिला प्रवक्ता नरेश तिर्की सहित डेविड हमसोए, जीत बहन महतो, संजय लोहार, इमानुएल मुंडू, रॉयल टोप्पो, विक्टर टोपनो, वूलन टोपनो, दिलीप हेरेंज, पांडू नाग, डेनियल मुंडा, जय मंत्री देवी, पार्वती कुमारी, रेखा देवी, किरण कुमारी, अब्बास अंसारी, हफीज खान, सिराज अंसारी आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंत्री जी का स्वागत किया।मंत्री जी के द्वारा त्वरित कार्रवाई के आदेश से स्थानीय लोगों को अड़की और मुरहू क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo