May 5, 2026

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस: बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण पर जोर।

0
1000594785-768x576
Social Media

खूंटी: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 के अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई, खूंटी और हेल्प ए चाइल्ड एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डीआरडीए सभागार में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का केंद्रीय विषय “बालिकाओं का उज्ज्वल भविष्य एवं सशक्तिकरण” रहा।कार्यक्रम में डालसा खूँटी की सचिव अर्पणा हंस कुजूर, डीएसपी मुख्यालय अखिल कुजूर, जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मो० अल्ताफ खान, हेल्प ए चाइल्ड एनजीओ के निदेशक डॉ. डी. जे. एडविन सहित कई गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।मौके पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने, उन्हें शिक्षित एवं सशक्त बनाने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया। उन्होंने एक स्वर से कहा कि “बालिकाओं के सशक्त होने से ही एक सशक्त समाज एवं राष्ट्र की परिकल्पना संभव है।” जेंडर इक्वलिटी, बालिका शिक्षा और अधिकार संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए रानियां प्रखंड की बालिकाओं ने “बेटी है अनमोल” गीत पर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने समाज में बेटियों के महत्व और सम्मान का शक्तिशाली संदेश दिया।ग्रामीण स्तर पर बाल संरक्षण को मजबूती देने पर जोर देते हुए ग्राम बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय रखने और उनकी नियमित बैठकें सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही, बाल विवाह जैसी कुरीतियों और बाल तस्करी की घटनाओं पर नजर रखने की अपील की गई। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना और विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों सहित बालिकाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में, सभी प्रतिभागियों ने बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने तथा उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo