May 5, 2026

खूंटी में तेलहन फसलों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

0
1000594786-1-768x432
Social Media

खूंटी : राष्ट्रीय खाद्य तेल-तेलहन मिशन (NMEO-OS) योजना के तहत जिले में तेलहन फसलों, विशेष रूप से सरसों की खेती को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 29 से 30 अक्टूबर, 2025 तक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा), खूंटी के सभागार में आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को तकनीकी सहयोग कृषि विज्ञान केंद्र, खूंटी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष सहित तीन वैज्ञानिकों ने भाग लेकर किसानों को बीज उपचार, फसल प्रबंधन, फसल कटाई एवं कटाई के बाद बीज के रखरखाव से जुड़ी विभिन्न वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जिला कृषि पदाधिकारी, खूंटी, परियोजना निदेशक (आत्मा), कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकगण एवं आत्मा खूंटी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान आयोजित तकनीकी सत्र में किसानों ने तेलहन फसलों के साथ-साथ अन्य फसलों की खेती से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका समाधान वैज्ञानिकों ने विस्तार से बताया। इस प्रशिक्षण से किसानों को तेलहन फसलों की उन्नत खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी मिली है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo