May 3, 2026

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी की लूट का खुलासा; देशी पिस्टल, बाइक व नकदी बरामद।

0
Social Media

21 सितंबर को खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के एक लूटकांड का शीघ्र खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से लूट का एक हिस्सा, एक देशी पिस्टल, दो मोटरसाइकिलें और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।मारंगहादा थाना क्षेत्र के हितुटीला टॉवर के पास 20 सितंबर की शाम एक चौंकाने वाली घटना घटी। यहाँ कटे-फटे नोट बदलने का कार्य करने वाले एक व्यापारी को बाजार से लौटते समय चार युवकों ने रोककर देशी पिस्टल का भय दिखाया और उससे 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसकी सूचना मिलने पर मारंगहादा थाना पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।एसडीपीओ वरुण कुमार रजक के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस दल ने मामले की तहकीकात शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और उन पर नजर रखनी शुरू की। अंततः एक सफल ऑपरेशन के तहत चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रूगुडीह, पोसेया निवासी 26 वर्षीय जोगोन नाग उर्फ राजा, 19 वर्षीय महादेव मंडा निवासी अंकित नायक उर्फ कछुआ, सोदाग निवासी 24 वर्षीय निहारण होरो उर्फ राजा उर्फ मोटा और सोदाग के ही 22 वर्षीय रंजीत मुंडा उर्फ पोटो का नाम शामिल है।पुलिस ने आरोपियों से छापेमारी करते हुए घटना में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल, लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें, चार मोबाइल फोन, लूटे गए 20 हजार रुपये नगद (कुल लूट का आधा हिस्सा) और एक काले रंग का बैग बरामद किया है।पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने 20 सितंबर को व्यापारी को लूटने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हैरान करने वाला खुलासा यह हुआ है कि आरोपियों ने इस घटना से करीब एक सप्ताह पहले भी इसी तरह की एक अन्य लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है।एसडीपीओ वरुण कुमार रजक ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया, “यह गिरफ्तारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का नतीजा है। हमने घटना के ठीक बाद तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं पर काम शुरू कर दिया था, जिसके चलते जल्द ही आरोपियों का पता चल सका।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo