May 3, 2026

लोहरा समाज के प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर ग्राम सभा का आयोजन।

0
Social Media

लोहरा समाज के प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर ग्राम सभा का आयोजन।

भण्ड्रा (खूँटी)। दिनांक 06 नवंबर, 2025, गुरुवार को ग्राम पंचायत भण्ड्रा के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का मुख्य उद्देश्य भण्ड्रा पंचायत के सभी गाँवों की लोहरा जाति के लोगों को उनका प्रमाण पत्र निर्गत करना था।यह बैठक खूँटी प्रखंड संगठन के सचिव धुमेश लोहरा की देखरेख में आयोजित की गई, जिसमें प्रवेक्षक पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। सभा में ग्राम के मुखिया, विभिन्न वार्ड सदस्यों तथा खूँटी प्रखंड समिति के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।इस अवसर पर लोहरा समाज के केन्द्रीय संयोजक मंडली सदस्य बाबा रामशरण तिर्की, अड़की के कार्यकारी जिला अध्यक्ष मोहन राम लोहरा, अड़की प्रखंड अध्यक्ष बलराम लोहरा तथा पंचायत अध्यक्ष बलुराम उपस्थित थे। इसके अलावा खूँटी प्रखंड सचिव सुवमा संगा, कार्यकारणी सदस्य एवं उपपाध्यक्ष होमन लोहरा, रूपानी संगा, खूँटी रिया संगा तथा पंचायत सदस्य अदरमनी देवी भादि ने भी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रवेक्षक पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान लोहरा समुदाय के सदस्यों को उनके जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई और इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस कदम से समाज के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo