May 5, 2026

उग्रवाद पीड़ितों के आश्रितों को राहत देने को समिति की बैठक।

0
Social Media

उग्रवाद पीड़ितों के आश्रितों को राहत देने को समिति की बैठक

खूंटी (झारखंड): उग्रवादी हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों को अनुग्रह-अनुदान और सरकारी नौकरी प्रदान करने संबंधी मामलों की समीक्षा के लिए जिला अनुकम्पा समिति की बैठक गुरुवार को उपायुक्त श्रीमती आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक के दौरान, समिति ने इस श्रेणी के कुल आठ मामलों की विस्तृत जांच की। जाँच में दो आवेदकों के दस्तावेज पूर्ण और संतोषजनक पाए गए। समिति ने इन दोनों आश्रितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए उनके मामलों को संबंधित विभागों को भेजने की अनुशंसा की।शेष मामलों में आवश्यक दस्तावेजों के अभाव के चलते संबंधित आश्रितों से आवश्यक कागजात जुटाने के लिए पत्राचार करने का निर्देश दिया गया।इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष टोप्पो, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) श्री आलोक शिकारी कच्छप, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot777 depo 10k happy838 slot gacor bokep indo